CLOSE
CLOSE
https://aisectlearn.com/wp-login.php?action=logout&redirect_to=https%3A%2F%2Faisectlearn.com%2Fmy-account%2F&_wpnonce=08214b4a19

Diploma in Yogic Diet and Nutrition

एक वर्षीय लाइव सत्र

Fee: ₹10,000

Picture2 योग गुरु मिलिन्द्र त्रिपाठी | आरएनटीयू

    Get ahead of the competition, Register now!

    डिप्लोमा इन योगिक डाइट्स एंड न्यूट्रिशन के माध्यम से विद्यार्थी योगिक आहार एवं पोषण की मूल अवधारणाओं को समझकर हेल्थ एवं वेलनेस के क्षेत्र में करियर के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग, वेलनेस सेंटर, योग संस्थान, अस्पताल, कॉर्पोरेट वेलनेस कार्यक्रम, स्कूल एवं NGO क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ स्वयं का योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग सेंटर शुरू करने के लिए उपयोगी ज्ञान एवं कौशल प्रदान करता है।

    Objectives

    डिप्लोमा इन योगिक डाइट्स एंड न्यूट्रिशन के माध्यम से विद्यार्थी योगिक आहार एवं पोषण की मूल अवधारणाओं को समझकर हेल्थ एवं वेलनेस के क्षेत्र में करियर के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग, वेलनेस सेंटर, योग संस्थान, अस्पताल, कॉर्पोरेट वेलनेस कार्यक्रम, स्कूल एवं NGO क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ स्वयं का योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग सेंटर शुरू करने के लिए उपयोगी ज्ञान एवं कौशल प्रदान करता है।

    योगिक आहार एवं पोषण विशेषज्ञ/सलाहकार के रूप में कार्य करने का अवसर।

    योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन काउंसलर के रूप में सेवाएँ प्रदान करने की योग्यता।

    योग एवं प्राकृतिक आहार से संबंधित स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेवाओं में कार्य करने का अवसर।

    प्राइवेट कंपनियों एवं कॉर्पोरेट सेक्टर में हेल्थ, न्यूट्रिशन एवं वेलनेस कार्यक्रमों के संचालन का अवसर।

    अस्पतालों, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में योगिक आहार एवं पोषण संबंधी सेवाओं से जुड़ने की संभावना।

    What Will You Learn

    इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी योगिक आहार एवं पोषण के मूल सिद्धांतों, सात्त्विक आहार, संतुलित पोषण एवं आवश्यक पोषक तत्वों को समझेंगे। वे योगाभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली के अनुरूप आहार योजना बनाना, विभिन्न आवश्यकताओं के अनुसार योगिक डाइट संबंधी मार्गदर्शन देना तथा वजन प्रबंधन, पाचन एवं समग्र स्वास्थ्य में आहार की भूमिका को समझेंगे। साथ ही, योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन के क्षेत्र में काउंसलिंग, वेलनेस कार्यक्रमों एवं स्वरोजगार के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल विकसित करेंगे।

    Skills you will gain
    योगिक आहार एवं पोषण का ज्ञान
    संतुलित आहार योजना बनाने का कौशल
    पोषण संबंधी परामर्श एवं मार्गदर्शन
    स्वस्थ जीवनशैली एवं वेलनेस प्रबंधन
    योग एवं आहार का समन्वय
    वजन एवं आहार प्रबंधन

    Curriculum

    • प्रथम सेमेस्टर

    •  
    • द्वितीय सेमेस्टर

    •  
    • लाइव सत्र

    •  
    • मूल्यांकन

    •  

    Instructor

    Picture2
    मिलिन्द्र त्रिपाठी | आरएनटीयू
    योग गुरु

    योग, शिक्षा, शोध, खेल ,सामाजिक सेवा एवं रिसर्च आधारित योग चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान हेतु मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी द्वारा अनेक योग मंचो पर आपको सम्मानित किया गया है । योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी योग में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्होंने योग विषय में UGC-NET JRF परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके 18 अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा उनकी 3 पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। उन्होंने योग द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट, यौगिक आहार एवं पोषण तथा एडवांस योग जैसे रोजगारोन्मुखी एवं उपयोगी पाठ्यक्रमों को डिजाइन कर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में लागू कराया है। डॉ. त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष – मध्यप्रदेश योग संघ, प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ तथा प्रदेश उपाध्यक्ष – अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन ,उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर,के रूप में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब तक वे ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग कक्षाओं का संचालन कर 16,000 से अधिक योग साधकों को योग प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में उन्होंने 700 रोगग्रस्त नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से निःशुल्क योग चिकित्सा प्रदान कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान दिया। वर्तमान में वे उज्जैन में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार अवसाद (Depression) से प्रभावित लोगों को काउंसलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर रहे हैं | 20 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय योग पदक विजेता खिलाड़ी प्रदान करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में अनेक योग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। शैक्षणिक क्षेत्र में रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, भोपाल एवं स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल के साथ MOU के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु भी वे कार्यरत रहे हैं। इसके अतिरिक्त खेलो इंडिया, अस्मिता तथा खेलो एमपी जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में वे राष्ट्रीय स्तर पर योग निर्णायक (Judge) के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं। योग शिक्षा, शोध, खेल, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देकर डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी ने उज्जैन एवं मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योग जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    4.0 500 rating 4500 Learners
    Shareable Certificate
    sample certificate

    Other Details

    डिप्लोमा इन योगिक डाइट एंड न्यूट्रिशन

    Level
    Basic
    Start Date
    11/10/2026
    Fees
    ₹10,000

    FAQs

    • क्या इस कोर्स में सर्टिफिकेट शामिल है?

      हाँ

    • क्या इस पाठ्यक्रम की आजीवन वैधता या सीमित अवधि की वैधता है?

      1 वर्ष

    • क्या यह पाठ्यक्रम अंग्रेजी संस्करण में भी उपलब्ध है?

      नहीं

    Learner's Ratings

    0
    ☆☆☆☆☆
    Overall Rating
    ★★★★★
    0%
    ★★★★
    0%
    ★★★
    0%
    ★★
    0%
    ★
    0%

    Reviews

    No reviews yet.

    App
    For better learning experience
    Browser
    Continue with Browser

    Diploma in Yogic Diet and Nutrition