CLOSE
CLOSE
https://aisectlearn.com/wp-login.php?action=logout&redirect_to=https%3A%2F%2Faisectlearn.com%2Fmy-account%2F&_wpnonce=b28e94cb97

Hindi chhand lekhan -Online Certificate Course

Live

Fee: 3,100

Yogesh trainer image योगेश के. समदर्शी | कोर्स समन्वयक

    Get ahead of the competition, Register now!

    यह सर्टिफिकेट कोर्स रचनात्मक लेखन क्षेत्र में हिन्दी के प्राचीन छन्दों और पद्य साहित्य की समझ प्रदान करेगा। हिन्दी के विभिन्न छंदों
    में रोचक, रसपूर्ण और बेहतर शिल्प में साहित्य सृजन की योग्यता का विकास करेगा। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से हिन्दी के गीत
    कविता एवं रोचक व्यवसायिक लेखन के गुणों का विकास होगा। इस पाठ्यक्रम के बाद हिन्दी कविता की मंचीय प्रस्तुति और वाचिक
    परम्परा की समझ का विकास होगा। और हिन्दी पद्य लेखन के व्यवसायिक और बेहतर उपयोग की समझ का विकास होगा। इस
    कोर्स के माध्यम हिन्दी छंद की बुनियादी जानकारी से लेकर एक कुशल छंदकार तक की यात्रा का संक्षिप्त ज्ञान प्रदान करने का प्रयास
    होगा।

    18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी स्त्री पुरुष इस कोर्स का पात्र होगा। शैक्षिक योग्यता : दसवीं कक्षा पास होना चाहिए।

    Objectives

    कोर्स पूरा होने के बाद आपको प्राप्त होगा

    हिन्दी छंद, कविता एवं गीत लेखन कौशल क्षमता का विकास

    हिन्दी छंदों की बुनावट, बनावट और उनके विज्ञान एवं विधान को समझाना

    विभिन्न छन्दों के प्रकार को जानना, उन छंदों के उपयोग रस और अलंकार कें संदर्भ में समझना

    हिन्दी गीतों, लोक गीतों, और फिल्मी गीतों की बुनावट पर विस्तृत अध्ययन करना

    हिन्दी कविता की वाचिक परंपरा और वाचिक कौशल की तकनीक का ज्ञान प्राप्त करना

    कविता लेखन के उद्देश्य और कविता के मनोरंजन के तत्वों के प्रति समझ को विकसित करना

    Hindi Chhand Lekhan Thumbnail

    What Will You Learn

    यह कोर्स रचनात्मक काव्य लेखन को सहज बनाने और व्यवसायिक उपयोग में लाने के लिए सहायक सिद्ध होगा। इस कोर्स को करने के बाद आप एक गीतकार, फिल्मी गीत लेखक, एल्बम गीत लेखक और अच्छे मंचीय कवि या हास्य कवि बन कर यश धन और मान कमा सकते हैं। रामधारी सिंह दिनकर, हरिवंश राय बच्चन, गोपाल दास नीरज, शैल चतुर्वेदी, अल्हड बीकानेरी, कवि कुंवर बेचैन जैसे अन्य अनेक नामचीन लेखकों की शृंखला में आपका नाम जुड़ सकता है। इसी पथ पर चलकर कुमार विश्वास, मनोज मुंतजिर, शैलेश लौढ़ा, शबीना अदीब, कविता तिवारी, राहत इंदौरी जैसे हजारों कवि-कवियत्री यश और मान कमा रहे हैं। आज विज्ञापनों में जिंगल लिखे और बजाए जा रहे हैं इस कोर्स को करने के बाद आप जिंगल लेखक, फिल्मों एवं सीरियल में गीतकार बन सकते हैं। आप चाहें तो अपना यूट्यूब चैनल बना कर अपनी लिखी कविताएं एवं छंदों से यश धन मान कमा सकते हैं। हम इस तीन माह के कार्स में हिन्दी कविता, छन्द, गीत की बुनियादी बातें न केवल समझेंगे बल्कि उनका अभ्यास भी करेंगे। मंच पर कैसे प्रस्तुति दी जाती है इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस कोर्स की अच्छी बात ये है कि जो भी कविता लिखने में रुचि रखने वाला विद्यार्थी इस कोर्स को करेगा वो हिन्दी छंद की बुनियादी बातें सीख जाएगा और विधान को जान कर हिन्दी के छंद लिखने का कौशल प्राप्त कर लेगा।

    Skills you will gain
    हिन्दी छंद
    कविता
    गीत लेखन कौशल क्षमता का विकास

    Curriculum

    • इकाई 1

    •  
    • इकाई 2

    •  
    • इकाई 3

    •  
    • इकाई 4

    •  
    • इकाई 5

    •  
    • अंतिम आकलन

    •  

    Instructor

    Yogesh trainer image
    योगेश के. समदर्शी
    कोर्स समन्वयक
    हिन्दी छंद लेखन

    मूलतः गाँव कलंजरी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश से हैं। स्वर्गीय रामपाल सिंह एवं श्रीमती राजेश देवी के ये सुपुत्र, 25 वर्षों तक देश के विभिन्न मीडया संस्थानों में तकनीकी पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते रहे। दैनिक जागरण, अमरउजाला, टाइम्स आफ इंडिया, हिन्दुस्तान टाइम्स और इंडिया टुडे जैसे संस्थानों में सेवाएं दीं। जून 2017 में इंडिया टुडे से ग्राफिक डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे कर मुक्त हुए। आध्यात्म की विभिन्न साधना पद्धति को समझने हेतु अग्रसर हो हैं। विपशना, नाम जप, ओशो ध्यान, तंत्र साधना, ज्योतिष, आरोग्य, आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर, योग आदि अन्य अनेक विषयों में अध्ययन रत हैं। मूल रूप से पत्रकारिता से स्नातक समदर्शी जी ने, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में भी डिप्लोमा अर्जित किया है। आपने कविता लेखन का कार्य तो बाल्यावस्था से ही प्रारंभ कर दिया था। ‘आई मुझको याद गाँव की’ उनकी पहली पुस्तक है। यह एक काव्य संग्रह है। हालांकी अब तक उनके संपादन में दो दर्जन साझा संकलन, कई पत्रिकाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में आलेख प्रकाशित हुए हैं। यूट्यूब और अन्य टीवी चैनलों पर अनेक कार्यक्रमों में कवि के रूप में सहभागिता रही है। कविसम्मेलनों से उनके छंद खासे चर्चा में रहते हैं। अभिनय, लेखन, मोटिवेशनल स्पीच आदि का भी परिपक्व अनुभव है। सामाजिक और राजनैतिक आन्दोलनों से जुड़ाव रहा है। एक प्रकाशक के रूप में कार्य करते हुए समदर्शी प्रकाशन से अब तक आठ सौ से अधिक साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं। पुस्तक संस्कृति एवं साहित्य को जनजन तक पहुँचाने में जुटे हैं। कई लघु फिल्में बना चुके हैं जो इनके यूट्यूब चैनल सुमति चैनल पर देखी जा सकती हैं।

    4.0 1,500 1500 Learners
    Shareable Certificate
    Certificate Sample - Aisect Learn

    Other Details

    Hindi Chand Lekhan Course

    Level
    Basic
    Start Date
    08/02/2026
    Credentials
    Certificate
    Fees
    3,100

    हिंदी छंद लेखन कोर्स करें और प्लेसमेंट सुविधा प्राप्त करें

    FAQs

    • हिन्दी छंद लेखन कोर्स कौन कर सकता है?

      कोर्स सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है – छात्र, पेशेवर, व्यवसायी, किसान, गृहिणियाँ, शिक्षक और हिन्दी सीखने में रुचि रखने वाले सभी शामिल हो सकते हैं।

    • क्या इस पाठ्यक्रम में प्रमाणपत्र शामिल है?

      हाँ, इस पाठ्यक्रम में हिन्दी छंद लेखन कोर्स का प्रमाणपत्र शामिल है

    • क्या इस पाठ्यक्रम में आजीवन पहुंच या सीमित अवधि की पहुंच है?

      यह कोर्स एक साल की एक्सेस के साथ आता है

    • क्या यह कोर्स अंग्रेजी में भी उपलब्ध है?

      नहीं

    Learner's Ratings

    0
    ☆☆☆☆☆
    Overall Rating
    ★★★★★
    0%
    ★★★★
    0%
    ★★★
    0%
    ★★
    0%
    0%

    Reviews

    No reviews yet.

    कुशल बनें, शीर्ष कंपनियों द्वारा नियुक्ति पाएं। प्लेसमेंट सहायता

    Hindi chhand lekhan -Online Certificate Course