Diploma in Yogic Diet and Nutrition
एक वर्षीय लाइव सत्र
Fee: ₹10,000
योग गुरु मिलिन्द्र त्रिपाठी | आरएनटीयू
डिप्लोमा इन योगिक डाइट्स एंड न्यूट्रिशन के माध्यम से विद्यार्थी योगिक आहार एवं पोषण की मूल अवधारणाओं को समझकर हेल्थ एवं वेलनेस के क्षेत्र में करियर के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग, वेलनेस सेंटर, योग संस्थान, अस्पताल, कॉर्पोरेट वेलनेस कार्यक्रम, स्कूल एवं NGO क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ स्वयं का योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग सेंटर शुरू करने के लिए उपयोगी ज्ञान एवं कौशल प्रदान करता है।
Objectives
डिप्लोमा इन योगिक डाइट्स एंड न्यूट्रिशन के माध्यम से विद्यार्थी योगिक आहार एवं पोषण की मूल अवधारणाओं को समझकर हेल्थ एवं वेलनेस के क्षेत्र में करियर के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग, वेलनेस सेंटर, योग संस्थान, अस्पताल, कॉर्पोरेट वेलनेस कार्यक्रम, स्कूल एवं NGO क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ स्वयं का योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग सेंटर शुरू करने के लिए उपयोगी ज्ञान एवं कौशल प्रदान करता है।
योगिक आहार एवं पोषण विशेषज्ञ/सलाहकार के रूप में कार्य करने का अवसर।
योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन काउंसलर के रूप में सेवाएँ प्रदान करने की योग्यता।
योग एवं प्राकृतिक आहार से संबंधित स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेवाओं में कार्य करने का अवसर।
प्राइवेट कंपनियों एवं कॉर्पोरेट सेक्टर में हेल्थ, न्यूट्रिशन एवं वेलनेस कार्यक्रमों के संचालन का अवसर।
अस्पतालों, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में योगिक आहार एवं पोषण संबंधी सेवाओं से जुड़ने की संभावना।
What Will You Learn
इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी योगिक आहार एवं पोषण के मूल सिद्धांतों, सात्त्विक आहार, संतुलित पोषण एवं आवश्यक पोषक तत्वों को समझेंगे। वे योगाभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली के अनुरूप आहार योजना बनाना, विभिन्न आवश्यकताओं के अनुसार योगिक डाइट संबंधी मार्गदर्शन देना तथा वजन प्रबंधन, पाचन एवं समग्र स्वास्थ्य में आहार की भूमिका को समझेंगे। साथ ही, योगिक डाइट एवं न्यूट्रिशन के क्षेत्र में काउंसलिंग, वेलनेस कार्यक्रमों एवं स्वरोजगार के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल विकसित करेंगे।
Skills you will gain
पाठ्यक्रम के बारे में अधिक जानना चाहते हैं?
Curriculum
-
प्रथम सेमेस्टर
-
योग का परिचय एवं योग दर्शन योग का इतिहास एवं विकास अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम योग का स्वास्थ्य पर प्रभाव भारतीय योग परंपरा
-
मानव शरीर रचना एवं शरीर क्रिया विज्ञान शरीर की संरचना पाचन तंत्र रक्त परिसंचरण तंत्र श्वसन तंत्र अंतःस्रावी ग्रंथियाँ एवं उनका कार्य
-
पोषण विज्ञान के मूल सिद्धांत पोषण का परिचय प्रमुख एवं सूक्ष्म पोषक तत्व संतुलित आहार ऊर्जा आवश्यकता विभिन्न आयु वर्गों के लिए पोषण
-
यौगिक आहार एवं प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांत सात्विक, राजसिक एवं तामसिक आहार योगिक भोजन की अवधारणा प्राकृतिक चिकित्सा का परिचय उपवास एवं रसाहार जल चिकित्सा एवं सूर्य चिकित्सा का परिचय
-
योगाभ्यास एवं प्रायोगिक-I सूक्ष्म व्यायाम सूर्य नमस्कार मूलभूत आसन प्राणायाम एवं ध्यान दैनिक योग दिनचर्या
-
-
द्वितीय सेमेस्टर
-
चिकित्सीय पोषण एवं रोगानुसार आहार मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय रोग एनीमिया एवं पाचन विकारों में आहार
-
यौगिक जीवनशैली एवं स्वास्थ्य प्रबंधन दिनचर्या एवं ऋतुचर्या तनाव प्रबंधन नींद एवं विश्राम मानसिक स्वास्थ्य जीवनशैली विकारों की रोकथाम
-
खाद्य विज्ञान एवं आहार नियोजन खाद्य समूह भोजन संरक्षण भोजन पकाने की विधियाँ मेनू योजना विशेष समूहों (बच्चे, गर्भवती, वृद्ध) के लिए आहार
-
योग चिकित्सा एवं प्राकृतिक चिकित्सा सामान्य रोगों में योग चिकित्सा प्राणायाम एवं ध्यान का चिकित्सीय उपयोग मिट्टी चिकित्सा जल चिकित्सा उपवास चिकित्सा
-
योगाभ्यास एवं प्रायोगिक-II चिकित्सीय आसन उन्नत प्राणायाम ध्यान एवं योग निद्रा रोगानुसार योग प्रोटोकॉल केस स्टडी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण
-
-
लाइव सत्र
-
मूल्यांकन
Instructor
मिलिन्द्र त्रिपाठी | आरएनटीयू
योग गुरुयोग, शिक्षा, शोध, खेल ,सामाजिक सेवा एवं रिसर्च आधारित योग चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान हेतु मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी द्वारा अनेक योग मंचो पर आपको सम्मानित किया गया है । योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी योग में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्होंने योग विषय में UGC-NET JRF परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके 18 अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा उनकी 3 पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। उन्होंने योग द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट, यौगिक आहार एवं पोषण तथा एडवांस योग जैसे रोजगारोन्मुखी एवं उपयोगी पाठ्यक्रमों को डिजाइन कर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में लागू कराया है। डॉ. त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष – मध्यप्रदेश योग संघ, प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ तथा प्रदेश उपाध्यक्ष – अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन ,उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर,के रूप में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब तक वे ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग कक्षाओं का संचालन कर 16,000 से अधिक योग साधकों को योग प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में उन्होंने 700 रोगग्रस्त नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से निःशुल्क योग चिकित्सा प्रदान कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान दिया। वर्तमान में वे उज्जैन में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार अवसाद (Depression) से प्रभावित लोगों को काउंसलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर रहे हैं | 20 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय योग पदक विजेता खिलाड़ी प्रदान करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में अनेक योग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। शैक्षणिक क्षेत्र में रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, भोपाल एवं स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल के साथ MOU के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु भी वे कार्यरत रहे हैं। इसके अतिरिक्त खेलो इंडिया, अस्मिता तथा खेलो एमपी जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में वे राष्ट्रीय स्तर पर योग निर्णायक (Judge) के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं। योग शिक्षा, शोध, खेल, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देकर डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी ने उज्जैन एवं मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योग जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Shareable Certificate
Other Details
डिप्लोमा इन योगिक डाइट एंड न्यूट्रिशन
Start Date FAQs
-
क्या इस कोर्स में सर्टिफिकेट शामिल है?
हाँ
-
क्या इस पाठ्यक्रम की आजीवन वैधता या सीमित अवधि की वैधता है?
1 वर्ष
-
क्या यह पाठ्यक्रम अंग्रेजी संस्करण में भी उपलब्ध है?
नहीं
Learner's Ratings
Are you happy to learn with us?
You must be logged in to write a review.
Reviews
No reviews yet.
Associated Courses
Instructor:
Duration:
Lectures:
Certification Body:
Language:
Access:
Shareable Certificate: