CLOSE
CLOSE
https://aisectlearn.com/wp-login.php?action=logout&redirect_to=https%3A%2F%2Faisectlearn.com%2Fmy-account%2F&_wpnonce=1d13a4d0b0

Diploma in Yoga Stress Management

ब्लेंडेड (लाइव + सेल्फ- पैस्ड)

Fee: 10,000

Picture2 योग गुरु मिलिन्द्र त्रिपाठी | आरएनटीयू

    Get ahead of the competition, Register now!

    आज के बदलते सामाजिक एवं व्यावसायिक परिवेश में तनाव, चिंता, भावनात्मक दबाव, कार्यस्थल का तनाव और जीवनशैली से जुड़ी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और प्रभावी काउंसलिंग कौशल का व्यवहारिक ज्ञान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।डिप्लोमा इन योग स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं काउंसलिंग एक समग्र एवं व्यावहारिक पाठ्यक्रम है, जिसमें योग, तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा काउंसलिंग के मूलभूत सिद्धांतों एवं तकनीकों का अध्ययन कराया जाता है।

    इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी यह समझना सीखेंगे कि तनाव के कारणों और उसके प्रभावों को कैसे पहचाना जाए, योग एवं ध्यान तकनीकों के माध्यम से तनाव का कैसे प्रबंधन किया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार काउंसलिंग की आधारभूत तकनीकों का प्रभावी उपयोग कैसे किया जाए।
    यह कोर्स किनके लिए उपयुक्त है? प्रोफेशनल और करियर की दृष्टि से: योग शिक्षक और योग प्रोफेशनल्स — जो अपने ज्ञान में काउंसलिंग और स्ट्रेस मैनेजमेंट का कौशल जोड़ना चाहते हैं योग विद्यार्थी और अभ्यासी — जो योग को गहराई से समझकर इसे करियर के रूप में अपनाना चाहते हैं
    काउंसलिंग में रुचि रखने वाले विद्यार्थी वेलनेस प्रोफेशनल्स शिक्षक और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोग HR और कॉरपोरेट वेलनेस प्रोफेशनल्स सोशल वर्क के विद्यार्थी और प्रोफेशनल्स शोध में रुचि रखने वाले विद्यार्थी और स्कॉलर्स व्यक्तिगत और जीवनशैली की दृष्टि से: मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली प्रबंधन में दिलचस्पी रखने वाले लोग वे व्यक्ति जो खुद अपने तनाव को बेहतर तरीके से संभालना चाहते हैं तनावग्रस्त व्यक्ति — जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी के दबाव और चिंता से राहत चाहते हैं किसी बीमारी से जूझ रहे मरीज़ — जिन्हें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक सहारे की भी ज़रूरत है
    घरेलू तनाव से परेशान लोग — जो घर-परिवार की उलझनों के बीच मानसिक शांति चाहते हैं रिश्तों में तनाव झेल रहे व्यक्ति — जो बेहतर समझ और भावनात्मक संतुलन लाना चाहते हैं चाहे आप इसे पेशे के रूप में अपनाना चाहें या सिर्फ अपनी और अपनों की ज़िंदगी को बेहतर बनाना चाहें — यह कोर्स हर किसी के लिए कुछ न कुछ लेकर आता है।

    Objectives

    डिप्लोमा इन योग एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट — इस कोर्स से आपको क्या मिलेगा आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में तनाव एक आम समस्या बन चुका है। इस कोर्स में सबसे पहले हम तनाव को गहराई से समझते हैं — यह कहाँ से पैदा होता है, शरीर और मन पर इसका क्या असर पड़ता है, और अगर इसे नज़रअंदाज़ किया जाए तो लंबे समय में क्या नुकसान हो सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थियों को योग की वे तकनीकें सिखाई जाती हैं जो तनाव और चिंता को कम करने में कारगर साबित हुई हैं — जैसे विशेष आसन, प्राणायाम, ध्यान और योग निद्रा जैसी गहन शिथिलीकरण की विधियाँ। साथ ही, काउंसलिंग के बुनियादी कौशल भी सिखाए जाते हैं, जैसे ध्यान से सुनना, सामने वाले की भावनाओं को समझना और सही तरीके से बातचीत करना — ताकि विद्यार्थी सिर्फ योग शिक्षक न रहें, बल्कि एक भरोसेमंद काउंसलर के रूप में भी काम कर सकें।

    नशामुक्ति एवं पुनर्वास: योग और काउंसलिंग के माध्यम से नशे की लत एवं बुरी आदतों से बाहर निकलने के लिए प्रभावी पुनर्वास योजना तैयार करना।

    व्यक्तिगत स्ट्रेस मैनेजमेंट प्लान: व्यक्ति की आवश्यकताओं के अनुसार तनाव प्रबंधन की व्यक्तिगत योजना तैयार करना।

    कॉर्पोरेट स्ट्रेस मैनेजमेंट: कंपनियों और संस्थानों के लिए कर्मचारियों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम विकसित करना।

    मानसिक संतुलन एवं वर्क-लाइफ बैलेंस: मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने तथा कार्य एवं व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन स्थापित करने के प्रभावी उपाय सीखना।

    What Will You Learn

    योग एवं स्ट्रेस काउंसलिंग सेंटर की स्थापना: अपना स्वयं का योग एवं स्ट्रेस काउंसलिंग सेंटर शुरू करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल विकसित करना। वेलनेस एवं हेल्थ सेक्टर में करियर: वेलनेस इंडस्ट्री, अस्पतालों और पुनर्वास केंद्रों में योग काउंसलिंग एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट से जुड़े कार्यों के लिए तैयार होना। शैक्षणिक संस्थानों में योग काउंसलिंग: स्कूल एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के लिए प्रभावी योग एवं काउंसलिंग तकनीकों का उपयोग करना। कॉरपोरेट स्ट्रेस मैनेजमेंट: कॉरपोरेट कंपनियों में कर्मचारियों के तनाव को कम करने और बेहतर कार्य-जीवन संतुलन विकसित करने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीकों को लागू करना। हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेक्टर में अवसर: हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस क्षेत्र में योग काउंसलर एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोफेशनल के रूप में कार्य करने की तैयारी करना। योग, प्राकृतिक जीवनशैली एवं मनोविज्ञान का समन्वय: योग, प्राकृतिक जीवनशैली और व्यावहारिक मनोविज्ञान को एकीकृत करके मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता: समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के प्रभावी उपाय सीखना।

    Skills you will gain
    योग के माध्यम से तनावपूर्ण स्थितियों के प्रति सक्रिय प्रतिक्रिया विकसित करें
    योग की मदद से नौकरी के दौरान और बाहर दोनों जगह तनाव से निपटने के सुझावों का उपयोग करें
    योग के माध्यम से तनाव प्रबंधन सीखें,
    योग की मदद से तनाव को कम करने और बेहतर प्रबंधन के लिए एक दीर्घकालिक कार्य योजना विकसित करें।

    Curriculum

    • ध्यान

    •  
    • ध्यान से तनाव प्रबंधन

    •  
    • कुंडली जागरण

    •  
    • सोमवार से शनिवार नियमित योग अभ्यास सत्र

    •  
    • आसन एवं प्राणायाम

    •  
    • ध्यान एवं मेडिटेशन

    •  
    • ध्यान द्वारा तनाव प्रबंधन

    •  
    • योग द्वारा तनाव प्रबंधन

    •  
    • स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीक

    •  
    • काउंसलिंग के मूलभूत सिद्धांत

    •  
    • एक्टिव लिसनिंग एवं इफेक्टिव कम्युनिकेशन

    •  
    • स्ट्रेस काउंसलिंग → तनाव परामर्श

    •  
    • योग एवं मानसिक संतुलन

    •  
    • योग आधारित जीवनशैली प्रबंधन

    •  
    • कुंडलिनी जागरण

    •  
    • प्रत्येक शनिवार लाइव इंटरैक्टिव सत्र

    •  
    • प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन

    •  

    Instructor

    Picture2
    योग गुरु मिलिन्द्र त्रिपाठी | आरएनटीयू
    योग गुरु
    योग

    योग, शिक्षा, शोध, खेल ,सामाजिक सेवा एवं रिसर्च आधारित योग चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान हेतु मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी द्वारा अनेक योग मंचो पर आपको सम्मानित किया गया है । योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी योग में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्होंने योग विषय में UGC-NET JRF परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके 18 अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा उनकी 3 पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। उन्होंने योग द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट, यौगिक आहार एवं पोषण तथा एडवांस योग जैसे रोजगारोन्मुखी एवं उपयोगी पाठ्यक्रमों को डिजाइन कर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में लागू कराया है। डॉ. त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष – मध्यप्रदेश योग संघ, प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ तथा प्रदेश उपाध्यक्ष – अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन ,उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर,के रूप में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।अब तक वे ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग कक्षाओं का संचालन कर 16,000 से अधिक योग साधकों को योग प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में उन्होंने 700 रोगग्रस्त नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से निःशुल्क योग चिकित्सा प्रदान कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान दिया।वर्तमान में वे उज्जैन में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार अवसाद (Depression) से प्रभावित लोगों को काउंसलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर रहे हैं | 20 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय योग पदक विजेता खिलाड़ी प्रदान करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में अनेक योग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। शैक्षणिक क्षेत्र में रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, भोपाल एवं स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल के साथ MOU के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु भी वे कार्यरत रहे हैं। इसके अतिरिक्त खेलो इंडिया, अस्मिता तथा खेलो एमपी जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में वे राष्ट्रीय स्तर पर योग निर्णायक (Judge) के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं।योग शिक्षा, शोध, खेल, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देकर डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी ने उज्जैन एवं मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योग जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    4 500 rating 4500 Learners
    Shareable Certificate
    aisect learn NSDC Certificate Update sample

    Other Details

    Level
    Basic
    Start Date
    16/08/2026
    Fees
    10,000

    FAQs

    • क्या इस कोर्स में सर्टिफिकेट शामिल है?

      हाँ

    • क्या इस पाठ्यक्रम की आजीवन वैधता या सीमित अवधि की वैधता है?

      1 वर्ष

    • क्या यह पाठ्यक्रम अंग्रेजी संस्करण में भी उपलब्ध है?

      नहीं

    Learner's Ratings

    0
    ☆☆☆☆☆
    Overall Rating
    ★★★★★
    0%
    ★★★★
    0%
    ★★★
    0%
    ★★
    0%
    0%

    Reviews

    No reviews yet.

    App
    For better learning experience
    Browser
    Continue with Browser

    Diploma in Yoga Stress Management